फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   avaidh parking

अवैध पार्किंग में फंसी यातायात व्यवस्था

Wed, 23 May 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
avaidh parking
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर की यातायात व्यवस्था अवैध पार्किंग में फंस रही है। बैंक, अस्पताल और अन्य संस्थानों के बाहर अवैध पार्किंग होने से सड़क पर जाम लगा रहता है। ट्रैफिक पुलिस ने अवैध पार्किंगों की सूची बनानी तैयार कर दी है, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दिल्ली रोड पर सबसे सबसे ज्यादा अवैध पार्किंग की समस्या है। मेट्रो प्लाजा के बाहर और भैसाली बस अड्डे के बाहर सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े रहते हैं। इसके अलावा गढ़ रोड, हापुड़ रोड, वेस्टर्न कचहरी रोड, ईस्टर्न कचहरी रोड पर भी अवैध पार्किंग से जाम लग रहा है।  ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शहर में किसी भी बैंक के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। बैंकों के बाहर अवैध तरीके से पार्किंग बनी हुई है जिससे दो पहिया और चार पहिया वाहन सड़क पर खड़े होने से जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस अवैध पार्किंग को लेकर बैंक प्रबंधकों को नोटिस भी भेज रही है।
विज्ञापन

 
बाइक के लेते हैं 10 से 20 रुपये
हॉस्पिटलों के बाहर भी अवैध पार्किंग कमाई का धंधा बन गया है। जहां बाइक के दस से 20 रुपये तो कार के तीस से 50 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। दो माह पहले ट्रैफिक पुलिस ने गढ़ रोड पर हॉस्पिटलों के बाहर अवैध पार्किंग को लेकर अभियान भी चलाया गया था। लेकिन अब फिर से पार्किंग बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध पार्किंगों को लेकर ट्रैफिक पुलिस सूची तैयार कर रही है। बैंक, हॉस्पिटलों के बाहर सबसे ज्यादा अवैध पार्किंग है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। - संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed