{"_id":"64567c6108fb0539f90a2008","slug":"aunt-nephew-death-case-the-relatives-demanded-the-arrest-of-the-accused-from-the-police-in-meerut-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची-भतीजे की मौत का मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाची-भतीजे की मौत का मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप
Sat, 06 May 2023 09:42 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 06 May 2023 09:42 PM IST
सार
चाची-भतीजे की मौत का मामला : पीड़ित परिजनों ने शनिवार को थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
पीड़ित परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में नौ दिन पूर्व लोहिया नगर स्थित कूड़ा घर के सामने टीपी नगर निवासी मोहित पब्लिकेशन के मालिक मोहित गर्ग व उनकी चाची चित्रा गर्ग की मौत के मामले में परिजन शनिवार को खरखौदा थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि बुलंदशहर के रहने वाले डॉ. संजीव अग्रवाल व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
27 अप्रैल की रात हापुड़ कोतवाली पुलिस चेक बाउंस के मामले में मोहित गर्ग के चाचा चेतनप्रकाश गर्ग को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले जा रही थी। मोहित पब्लिकेशन हाउस के मालिक मोहित गर्ग अपनी चाची चित्रा गर्ग को स्कूटी पर साथ लेकर स्कॉर्पियो का पीछा करने में लगे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी हापुड़ मेरठ रोड पर लोहिया नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड के सामने पहुंची तो पीछे से आ रहे कैंटर ने उन्हें कुचल दिया था, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encounter: जहां लिख दिया JDS, उसका मालिक बन जाता था कुख्यात, इन कारनामों में था माहिर
विज्ञापन
शनिवार को थाना पहुंचे प्रमोद गर्ग व अन्य लोगों ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव के तहत कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव का कार्यक्रम बदला, अब मेरठ में आठ मई को करेंगे रोड शो, हर तरफ नजर आएगी साइकिल