{"_id":"5a6089f94f1c1ba1268b51c2","slug":"atul-pradhan-who-came-to-the-court-accused-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेशी पर आए अतुल प्रधान ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेशी पर आए अतुल प्रधान ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता अतुल प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता अतुल प्रधान बृहस्पतिवार को पेशी के लिए कचहरी आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बताया कि जेल में पुलिस का बर्ताव ठीक नहीं है। अंदर जाने के बाद कई बार चेकिंग कराई गई, जबकि राजनीतिक लोगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए था। अतुल का यह भी कहना है कि पुलिस अधिकारी सरकार और भाजपा के दबाव में नहीं बल्कि अपने विवेक से काम करें। उन्होंने आखिर में कहा कि हम अखिलेश यादव को मानने वाले लोग हैं और हम किसान, मजदूर और गरीब के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें : अतुल प्रधान ने किया कोर्ट में सरेंडर, पुलिस पर लगाया ये आरोप, दो मामलों में भेजा जेल
विज्ञापन
बता दें कि सपा नेता अतुल प्रधान की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए जिला जज न्यायालय ने 24 जनवरी की तिथि नियत की है। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान पर चल रहे 13 मुकदमों में वारंट जारी हो चुके थे। जिसके चलते अतुल प्रधान ने मंगलवार को एसीजेएम-10 नीरज बख्शी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज करते हुए अतुल प्रधान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। अधिवक्ता गगन राणा ने बुधवार को न्यायालय जिला जज में अतुल प्रधान की तरफ से जमानत अर्जी दाखिल की। जिस पर सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तारीख नियत कर दी गयी। अधिवक्ता गगन राणा ने बताया कि थाना भावनपुर व इंचौली के तीन मामलों में तलब करने के लिए भी अतुल प्रधान की तरफ से अर्जी दी गयी है। जिस पर एसीजेएम कोर्ट संख्या-8 रोहित सिंह ने थाना इंचैली के मामले में तथा एसीजेएम-09 आलोक यादव ने थाना भावनपुर के मामले में बृहस्पतिवार के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/