फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul Murder Case: Atul had been under mental stress for a long time.

अतुल हत्याकांड: काफी लंबे समय से मानसिक तनाव में था अतुल

Thu, 23 Jul 2026 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Atul Murder Case: Atul had been under mental stress for a long time.
- उसने मां को दामिनी से जान के खतरे की आशंका जताई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। चर्चित अतुल हत्याकांड की जांच में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस ने अतुल की पत्नी दामिनी और स्कूल के वैन चालक तुषार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जांच में सामने आया है कि अतुल लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

तुषार करीब दो वर्ष पहले स्कूल में वैन चालक के रूप में नियुक्त हुआ था। वह बच्चों के साथ दामिनी को भी घर छोड़ता था, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। अतुल को दामिनी और तुषार के संबंधों पर शक हो गया था। उसने कई बार दामिनी से सवाल किए लेकिन उसने इन्कार किया। प्रेम विवाह के कारण अतुल अपनी पीड़ा परिवार से साझा नहीं कर पाया। परिजनों के अनुसार, अतुल ने अपनी मां से जान के खतरे की आशंका भी जताई थी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में आया है कि दामिनी पहले भी अतुल को खाने में नशीली गोलियां देती थी। विवेचक अब इस पहलू की जांच कर रहे हैं कि क्या उसे दवा की मात्रा का अनुभव था। दामिनी का मानना था कि तलाक से उसे संपत्ति पर पूरा अधिकार नहीं मिलेगा। इसलिए उसने सांप से डसवाकर हत्या की योजना बनाई गई ताकि बीमा की रकम और अतुल की संपत्ति पर नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि दामिनी, उसका प्रेमी तुषार समेत चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की जांच चल रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed