फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination will be held in Meerut

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का इंतजार खत्म, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

Sat, 17 Nov 2018 08:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Nov 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination will be held in Meerut
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 का आयोजन रविवार को मेरठ में गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को साढ़े दस बजे तक केंद्र पर पहुंचना है। 11 बजे से परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा में नौवीं, दसवीं, ग्याहरवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र शामिल होंगे। मेरठ में 1030 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

विज्ञापन

 
परीक्षार्थियों को आईकार्ड और प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र पर एंट्री मिलेगी। अगर किसी के पास प्रवेश पत्र नहीं है तो वह मोबाइल में आए मैसेज को दिखाकर भी परीक्षा केंद्र पर एंट्री ले सकेंगे। एडमिट कार्ड में कोई समस्या होने पर अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आ सकते हैं। एडमिट कार्ड मेल पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।

ऐसे निकालें एडमिट कार्ड
अगर आप अपने ईमेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं तो इस लिंक पर जाएं https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 और अपना एडमिट कार्ड निकालें। इसके लिंक पर जाकर निर्देशों का पालन करना होगा। ईमेल आईडी डालने के बाद मोबाइल नंबर भरें। इसके बाद नाम सलेक्ट करके एडमिट निकाल लें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed