{"_id":"690f3636705d303e6f008a53","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-will-be-held-today-meerut-news-c-72-1-mct1012-143510-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज होगी
विज्ञापन
गंगानगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा केंद्र गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी को बनाया गया है।परीक्षा में कक्षा नौ से बारहवीं तक के पंजीकृत विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा एक पाली में होगी। इसका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा क्योंकि एक घंटा पहले केंद्र में एंट्री शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजे जा चुके हैं। इसका प्रिंट आउट लेकर आना अनिवार्य है।
अगर प्रवेश पत्र से जुड़ी कोई परेशानी आ रही है तो घबराएं नहीं। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी अपने साथ अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर आ जाएं। ध्यान रहे परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर जाना वर्जित रहेगा। परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी।
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेशपत्र
लिंक www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025 पर जाकर आप अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।