फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempted theft in a house near police station

पुलिस चौकी के पास मकान में चोरी का प्रयास

Sun, 03 Aug 2025 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Attempted theft in a house near police station
सरधना। मोहल्ला आजादनगर निवासी शेरदीन के मकान में शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे बदमाश घुस आए। उन्होंने चोरी का प्रयास शुरू किया। उसी दौरान शेरदीन जाग गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बदमाश भाग निकले। मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह अंधेरे में हाथ नहीं आ सके। घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी इतनी पास होने के बावजूद बदमाशों का दुस्साहस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। रविवार शाम पुलिस ने मोहल्ले में स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वह बदमाशों की मौजूदगी या ड्रोन उड़ने जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed