{"_id":"6a15bbdb22f05c847c083c08","slug":"attempted-molestation-and-kidnapping-of-a-girl-meerut-news-c-72-1-mct1011-153867-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती से सरेराह की छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती से सरेराह की छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में युवती से सरेराह छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने किसी तरह भागकर जान बचाई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
एक कॉलोनी निवासी युवती ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि प्रवेश शुक्ला काफी समय से उसे परेशान करता आ रहा है। वह जब भी घर से निकलती है, तो वह पीछा शुरू कर देता है। उस पर अश्लील टिप्पणी करता है। 24 मई को वह स्कूटी से पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए जा रही थी। आरोप है कि आरोपी ने खिर्वा रोड पर बीच सड़क में अपनी बाइक से ओवरटेक कर उसकी स्कूटी को रोक लिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ पकड़ लिया। वहीं उसकी स्कूटी की चाबी निकाल ली। युवती ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोपी ने युवती का अपहरण का प्रयास किया। युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर राहगीर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की तलाश में आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- --