फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to uproot PNB ATM booth

Meerut News: पीएनबी का एटीएम बूथ उखाड़ने का प्रयास

Thu, 12 Feb 2026 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Attempt to uproot PNB ATM booth
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ को चोरों ने उखाड़ने का प्रयास किया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

राजमंदिर मंडप के पास पंजाब नेशनल बैंक है। जिसके पास ही बैंक का एटीएम बूथ है। बुधवार देर रात मुंह पर कपड़ा लपेटे एक चोर एटीएम कक्ष में पहुंचा और सरिये से एटीएम मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में यह वारदात कैद हो गई। आरोपी बूथ में लगभग 20 से 25 मिनट तक रहा। लेकिन, उससे एटीएम बूथ नहीं उखड़ा। एटीएम में पैसे थे, यदि एडीएम उखड़ जाता तो कैश चोरी हो सकता था। बृहस्पतिवार को मैनेजर तरुण कुमार को मामले की जानकारी हुई, जिस पर मैनेजर और स्टाफ एटीएम बूथ पहुंचे और जांच की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और फुटेज कब्जे में लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी। मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि एटीएम बूथ से रुपये चोरी नहीं हुए। एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया गया। चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed