फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to spoil the atmosphere in Thapar Nagar, meat thrown in front of religious place, commotion

Meerut News: थापर नगर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल के सामने फेंका मीट, हंगामा

Mon, 01 Dec 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere in Thapar Nagar, meat thrown in front of religious place, commotion
मेरठ..कंवलजीत..थापर नगर गली नम्बर : 7 में गुरूद्वारे के बाहर शरारती तत्वों ने फेंका मॉस लोगो ने
मेरठ। थापर नगर में मुस्लिम परिवार के मकान खरीदने के बाद तनाव के बाद असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। रविवार को गली नंबर सात में पुलिस चेक पोस्ट के पास स्थित धार्मिक स्थल के सामने असमाजिक तत्वों ने मीट फेंक दिया। मीट फेंकने वाला आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारियों और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। गुरुद्वारा समिति के महासचिव हरप्रीत सिंह की तहरीर पर सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थापर नगर निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थल के सामने भूपेंद्र सिंह बेदी का मकान है। वह अपने मकान में निर्माण कार्य करा रहे हैं। रविवार को घर के बाहर मजदूर बैठे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी सीमेंट के कट्टे के पास मीट फेंक कर चला गया। इसकी जानकारी भूपेंद्र सिंह बेदी ने हरप्रीत और अन्य पदाधिकारियों को दी। इसके बाद अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही, मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार जीतू सिंह नागपाल मौके पर पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन सिरोही का कहना था कि माहौल खराब करने की नीयत से मीट फेंका गया है। 24 घंटे में मीट फेंकने वाला नहीं पकड़ा गया तो वह संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने पुलिस से कहा कि हिन्दुओं की काॅलोनी में मुस्लिम का मकान खरीदना बड़ी साजिश है। इस घटना के बाद अब मीट फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है।
सदर बाजार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की तो सामने आया कि स्कूटी पर सवार होकर एक युवक मीट फेंककर गया है। जीतू नागपाल ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि हरप्रीत सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ..कंवलजीत..थापर नगर गली नम्बर : 7 में गुरूद्वारे के बाहर शरारती तत्वों ने फेंका मॉस लोगो ने

मेरठ..कंवलजीत..थापर नगर गली नम्बर : 7 में गुरूद्वारे के बाहर शरारती तत्वों ने फेंका मॉस लोगो ने

मेरठ..कंवलजीत..थापर नगर गली नम्बर : 7 में गुरूद्वारे के बाहर शरारती तत्वों ने फेंका मॉस लोगो ने

मेरठ..कंवलजीत..थापर नगर गली नम्बर : 7 में गुरूद्वारे के बाहर शरारती तत्वों ने फेंका मॉस लोगो ने

मेरठ..कंवलजीत..थापर नगर गली नम्बर : 7 में गुरूद्वारे के बाहर शरारती तत्वों ने फेंका मॉस लोगो ने

मेरठ..कंवलजीत..थापर नगर गली नम्बर : 7 में गुरूद्वारे के बाहर शरारती तत्वों ने फेंका मॉस लोगो ने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed