फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attempt to spoil the atmosphere in Meerut amid violence-demonstrations, allegation of thrashing beard of a Muslim man

UP: हिंसा-प्रदर्शनों के बीच मेरठ में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, मुस्लिम युवकों से मारपीट व दाढ़ी नोंचने का आरोप

Sun, 12 Jun 2022 02:24 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Jun 2022 02:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में हिंसा प्रदर्शनों के बीच शनिवार को मेरठ के सरधना में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यहां समुदाय विशेष के युवकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अधमरा कर दिया। इस दौरान धारदार हथियार से हमला करते हुए घायल कर दिया।

विज्ञापन
attempt to spoil the atmosphere in Meerut amid violence-demonstrations, allegation of thrashing beard of a Muslim man
सरधना थाने में पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र की सलावा पुलिस चौकी के पास सलावा गांव के कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां कैली गांव निवासी समुदाय विशेष के युवकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए  मारपीट कर दी। इस दौरान धारदार हथियार से हमला करते हुए घायल कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसकी दाढ़ी नोंचते हुए गाली-गलौज की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, गंभीर हालत के चलते सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जीशान पुत्र खुर्शीद व अशरफ पुत्र जमात अली निवासी कैली शनिवार की शाम सलावा झाल के पास घूम रहे थे। तभी वहां आधा दर्जन शरारती तत्वों ने आपत्तिजनक टिप्प्णी करनी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों युवक वहां से अपने गांव के लिए चल दिए। लेकिन इसक बावजूद शरारती तत्व उनके साथ अभद्रता करने लगे और जीशान की दाढ़ी नोंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence:  काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो

विरोध करने पर शरारती तत्वों ने उन पर धारदार हथियार से हमला करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें जीशान पुत्र खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अशरफ ने वहां से भाग कर जान बचाई। जिसके बाद आरोपी युवक घायल को गंग नहर में फेंक कर जान से मारने की कोशिश कर रहे थे। घायल की चीख-पुकार की तो सलावा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

इससे पहले आरोपी घायल विशेष समुदाय के युवक से 1500 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। चौकी पुलिस ने घायल को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने कारण उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, घटना को लेकर कैली के ग्रामीणों आक्रोश पनप गया। वहीं, ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उधर, इस संबंध में सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायल का उपचार कराया जा रहा है। इससे जुड़े कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed