फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to shoot at the councillor's son, injured with the butt of a gun

सभासद के बेटे पर गोली चलाने का प्रयास, तमंचे की बट से घायल किया

Tue, 08 Jul 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Attempt to shoot at the councillor's son, injured with the butt of a gun
सरधना। मोहल्ला घोसियान में हमले के आरोपी कीे ह​थियार के साथ फोटो वायरल। सोश्ल मीडिया
सरधना। नगर के मोहल्ला घोसियान में रविवार देर रात कुछ युवकों ने वार्ड 16 के सभासद पति नसीम के 23 वर्षीय बेटे नजीब पर जानलेवा हमला किया। उस पर तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया गया, लेकिन फायर मिस हो गया। आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और तमंचे की बट से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला घोसियान में वार्ड सभासद शमीना पत्नी नसीम ने बताया कि उनका बेटा नजीब रविवार रात खाना खाकर मोहल्ले में टहलने निकला था। रास्ते में कुछ युवकों ने नजीब को रोक लिया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने नजीब के सीने पर तमंचा सटाकर गोली चलाने की कोशिश की। फायर मिस होने पर हमलावरों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों के आने से पहले ही हमलावर हत्या की धमकी देकर मौके से भाग गए। परिजनों ने उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नजीब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नजीब की हालत गंभीर बताई जा रही है। नसीम ने तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर में बताया कि हमलावरों कर उनके परिवार के साथ चुनावी रंजिश है। दूसरी ओर हमलावर पक्ष की ओर से अशरफ ने भी थाने में तहरीर दी। अशरफ ने नजीब और उसके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। दावा किया कि नजीब और उसके साथी उनके घर में घुस आए और मारपीट के साथ-साथ लूटपाट की। दोनों पक्षों की ओर से परस्पर विरोधी तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने नसीम की तहरीर पर तला, अनस, हजरत, उबैद, जैद, हसरत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है घायल पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

सरधना। मोहल्ला घोसियान में हमले के आरोपी कीे हथियार के साथ फोटो वायरल। सोश्ल मीडिया

सरधना। मोहल्ला घोसियान में हमले के आरोपी कीे हथियार के साथ फोटो वायरल। सोश्ल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed