फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to rape the girl by dragging her to the field

छात्रा को खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 15 Dec 2021 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape the girl by dragging her to the field
छात्रा को खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

सरधना। कोचिंग जा रही छात्रा को एक युवक ने खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौडे़ तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र सरूरपुर के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा सरधना में कोचिंग पढ़ती है। रोज सुबह वह कोचिंग जाती है। छात्रा के पिता ने बताया कि काफी समय से मेहरमती गणेशुपर निवासी युवक उसका पीछा कर रहा था। मौका मिलते ही वह उसके साथ छेड़छाड़ भी कर रहा था। आरोप है कि दो दिन पूर्व छात्रा कोचिंग जा रही थी। जुल्हेडा गांव के पास आरोपी युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। जबरन ईख के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा ने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। मंगलवार सुबह दोबारा आरोपी ने छेड़छाड़ की। इसके बाद परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी अंकुश सैनी पुुत्र मूलचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म व हमले का आरोप
खरखौदा। क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म व जानलेवा हमला करने का आरोप लगा एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने बताया कि सोमवार सुबह वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी व एक अन्य युवक के साथ घर में घुस आया। उसने मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। आरोपी ने दुष्कर्म का भी प्रयास किया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed