फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to rape and assault on a woman who went to dump garbage

कूड़ा डालने गई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट

Tue, 09 Sep 2025 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape and assault on a woman who went to dump garbage
सरधना। क्षेत्र के एक गांव में रात के समय कूड़ा डालने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी ने न केवल महिला को बदनीयती से पकड़ा, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। शिकायत करने पर पीड़िता के भाई के साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 सितंबर की रात वह घर से बाहर कूड़ा डालने गई थी। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे अकेला देखकर बदनीयती से पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और अपने भाई के साथ मिलकर आरोपी से शिकायत की। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के भाई के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी इकबाल और दिलशाद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed