फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to rape a teenager who went to Jholachap to take medicine with mother

मां के साथ दवा लेने झोलाछाप के पास गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 04 Jul 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a teenager who went to Jholachap to take medicine with mother
मां के साथ दवा लेने झोलाछाप के पास गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

मवाना। नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के पिता ने एक झोलाछाप पर बेटी से छेड़छाड़, और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा तहरीर दी है। मामला दो वर्गों से जुड़ा होेने पर बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया।
पिता ने तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी, पत्नी के साथ शुक्रवार दोपहर राजो वाली मस्जिद के पास एक झोलाछाप से दवा लेने गई थी। झोलाछाप ने पत्नी को दवा लेने मेडिकल स्टोर पर भेज दिया। बेटी को अकेला पाकर झोलाछाप ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पत्नी को आता देख आरोपी ने बेटी को जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से बेटी सदमे में है।
विज्ञापन

मामला दो वर्गों से जुड़ा होने की जानकारी होते ही विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। फोन पर सीओ से आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता लौटे। सीओ उदय प्रताप ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed