{"_id":"687417e54f06533eb6010141","slug":"attempt-to-pull-woman-constable-from-scooty-in-cantt-area-meerut-news-c-14-1-mrt1051-916307-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट क्षेत्र में महिला कांस्टेबल को स्कूटी से खींचने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट क्षेत्र में महिला कांस्टेबल को स्कूटी से खींचने की कोशिश
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंट एरिया में रविवार देर रात थाने से लौट रही स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को एक बाइक सवार ने खींचने का प्रयास किया। पीछे से आ रहे अन्य बाइक सवारों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। महिला कांस्टेबल ने बेगमपुल पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना के संबंध में बताया। सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने महिला कांस्टेबल से घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में लगी है।
महिला कांस्टेबल कंकरखेड़ा थाने में तैनात है। वह रात करीब 12:30 बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी कर स्कूटी से शहर में आ रही थी। रेलवे ओवरब्रिज पार करने के बाद कैंट क्षेत्र में 510 वर्कशॉप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने महिला कांस्टेबल को पकड़ कर खींचने की कोशिश की। इससे महिला कांस्टेबल घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। इसी बीच अन्य बाइक पर पीछे से आ रहे युवकों ने भी शोर मचाया तो आरोपी बाइक सवार वहां से भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। जल्द आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
-- -- -- -- -- --