साजिश या सनक: मेरठ में मालगाड़ी पलटाने की कोशिश, ट्रैक से चुराए 42 क्लिप चुराए
कंकरखेड़ा क्षेत्र के घसौली गांव में रेलवे ट्रैक के पास कुछ युवकों ने मालगाड़ी पलटाने की कोशिश की। यहां रेलवे ट्रैक से लगभग पेंड्रोल क्लिप चोरी किए गए। एक कीमैन ने चार युवकों को देखा तो वे कट्टा छोड़कर भाग गए। इनमें 42 क्लिप बरामद किए गए।
विस्तार
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घसौली और जंगेठी गांव के बीच में मालगाड़ी ट्रैक (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) गुजरता है। बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे विभाग का कीमैन ट्रैक चेक करते हुए लाइन से गुजर रहा था।
यह भी पढ़ें: UP: एके-47 के कारतूस का सौदागर कौन? वेस्ट यूपी में खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं, बड़े नेटवर्क की आशंका
उसने देखा कि कुछ दूरी पर चार युवक ट्रैक के क्लिप खोल रहे हैं। उसके तेज आवाज में उन्हें पुकारा गया। इस पर युवक पीले रंग का कट्टा (प्लास्टिक बैग) उठाकर खेतों की तरफ भाग गए थे। कीमैन ने रेलवे विभाग के अधिकारियों और थाना पुलिस को सूचना दी।
इस सूचना के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान ट्रैक के पास ही झाड़ियों में पीले रंग का कट्टा पड़ा मिला। इसमें ट्रैक से निकाले गए 42 क्लिप बरामद किए गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में रेलवे टीम से भी जानकारी जुटाई जा रही है।