{"_id":"68dc0eba04dfc1b2c30665f0","slug":"attempt-to-occupy-temple-and-park-land-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106433-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंदिर व पार्क की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंदिर व पार्क की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास
Tue, 30 Sep 2025 10:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम- मेडा उपाध्यक्ष को ज्ञापन देते अंसल कोर्टयार्ड के लोग।
अंसल कोर्टयार्ड निवासी 150 लोगों ने मेडा के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में अंसल कोर्टयार्ड निवासी 150 लोगों ने मेडा के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। अजीत कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को अंसल हाउसिंग कंपनी के लोगों ने बुलडोजर से पार्क के पीछे की दीवार तोड़ते हुए पार्क को तहस नहस करने का प्रयास किया गया।
आरोप है कि वहां बने वर्षों पुराने माता रानी मंदिर की चौकी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पूर्व सूबेदार पवन कुमार सरोहा, अर्जुन सिंह, लोकेंद्र को गंभीर रूप से घायल हो गए। कॉलोनी के लोगों ने मामले की सूचना पुलिसको दी, जिस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इस घटना से कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। आरोप लगाया कि मंदिर व पार्क की जमीन पर कब्जा कर फर्जी कागजात बनाकर बेचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मेडा के उपाध्यक्ष को ज्ञापन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रेखा, सविता, सीमा मलिक, सुनीता, हिमानी, काजल, अर्चना, अनीता, बीना, अर्णिमा, कुसुम लता, शशि गौड़, मोंटी, नीलम, अजय कुमार, अरुण, एसके मनचंदा, महेश चंद गौड़, सुभाष, डॉ. विक्रांत, डॉ. विजय शर्मा, शमशेर सिंह, पवन आदि मौजूद रहे।