{"_id":"60e605128ebc3e726e7dffa2","slug":"attempt-to-murder-wife-for-not-withdrawing-the-case-sardana-news-mrt546351131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापस नहीं लेने पर पत्नी की हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा वापस नहीं लेने पर पत्नी की हत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमा वापस नहीं लेने पर पत्नी की हत्या का प्रयास
सरधना। नगर निवासी दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला तीन साल से थाना पुलिस के चक्कर काट रही है, लेकिन आज मामले में कार्रवाई नहीं हुई। हालात यह है कि आरोपी पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। यहां तक कि उसकी हत्या का प्रयास भी किया।
पीड़िता ने बताया कि करीब सात वर्ष पूर्व एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामला थाने पहुंचा तो समाज के गण्यमान्य लोगों ने उसके परिजनों पर दबाव बनाकर आरोपी के साथ निकाह के लिए राजी कर लिया। निकाह के दौरान पांच लाख रुपये मेहर रखी गई। निकाह के बाद ससुराल वालों ने किशोरी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस पर पीड़िता ने थाने में पति, सास, ससुर, जेठ, ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ 2016 में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना है कि आज तक आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ससुराल वाले उसके भरण पोषण का खर्चा ही नहीं दे रहे हैं। पिता के इंतकाल के बाद वह आर्थिक रूप से भी परेशान है। बीती छह जुलाई को पति, जेठ और सास ने मायके आकर उसकी गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। सीओ आरपी शाही का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद आरोपी पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
बड़ौत में रिक्शा चलाता है आरोपी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति बड़ौत में रिक्शा चलाने का काम करता है। तीन वर्ष पूर्व वहीं पर उसने एक युवती से निकाह कर लिया था। उसके दो बच्चे भी हैं।