फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to kill by poisoning after being evicted from movable and immovable property

Meerut News: चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने पर जहर देकर मारने की कोशिश

Mon, 15 Sep 2025 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill by poisoning after being evicted from movable and immovable property
मुंडाली। एसएसपी के आदेश पर मुंडाली थाने में शहनाज निवासी शाफियाबाद लोटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति सनव्वर ने पुत्र नईम व पुत्रवधू गुल्लाे उर्फ गुलफ्सा को आपसी कलह के चलते चल और अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुत्रवधू गुलफ्सा के परिजनों ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। पति सनव्वर 26 मई को घर से बाहर गया था। उसी दिन पुत्रवधू गुलफ्सा ने जान से मारने की नीयत से खाने में जहर मिलाकर खाना खिलाया। इससे पीड़िता की तबीयत खराब हो गई। जब पति घर आया तो उसे जहर देने का पता चला। उसने इलाज कराया। उन्हें पता चला है कि गुलफ्सा द्वारा गुलबहारा खाला, मेहरनिशा माता, साहिल, खालिदा की षडयंत्र रचते हुए परिवार को जान से मारने की नीयत से जहर देकर हत्या करनी थी। इलाज कराने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed