फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to kidnap a girl student outside the school gate

स्कूल गेट के बाहर छात्रा के अपहरण का प्रयास

Tue, 29 Jul 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a girl student outside the school gate
सरधना। कस्बे में थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित सेंट जोसफ्स इंटर कॉलेज के बाहर सोमवार को कक्षा तीन की छात्रा आरोही के अपहरण का प्रयास किया गया। आरोप है कि छुट्टी के बाद घर लौट रही आठ वर्षीय छात्रा को दो बाइक सवार युवकों ने जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर चर्च की दिशा में भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। एंटी रोमियो टीम की गैरमौजूदगी को लेकर भी लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाए। कुछ देर बाद आक्रोशित लोग छात्रा को साथ लेकर थाने पहुंचे और अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी राहुल सैनी की पुत्री आरोही सेंट जोसेफ्स इंटर कॉलेज में कक्षा तीन की छात्रा है। सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह अन्य छात्राओं के साथ घर लौट रही थी। कॉलेज गेट के पास ही बाइक सवार दो युवक पहुंचे और खुद को छात्रा के पिता का परिचित बताते हुए उसे साथ चलने के लिए कहा। छात्रा ने विरोध किया तो उन्होंने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दौड़कर घेराबंदी की। इससे डरकर आरोपी छात्रा को वहीं छोड़कर भाग निकले। छात्रा के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के वक्त थाने से कुछ ही दूरी पर दो महिला उपनिरीक्षक एंटी रोमियो अभियान के तहत फोटो खींचने में व्यस्त थीं। आरोप है कि वह छात्रों को बिना किसी जागरूकता के रोककर औपचारिकता निभा रही थीं, जबकि घटनास्थल उनसे महज कुछ मीटर दूर था। लोगों ने पुलिस की लापरवाही और गश्त की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों पर अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों के तांत्रिक गिरोह से जुड़े होने की आशंका
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि घटना के पीछे किसी तांत्रिक गिरोह का हाथ हो सकता है। कुछ समय पहले नवाबगढ़ी गांव में भी एक बच्चे के अपहरण की कोशिश की गई थी, जिसमें आरोपी को पकड़कर भीड़ ने पुलिस को सौंपा था। लोगों ने कहा कि हाल ही में तंत्र क्रिया के चलते दो हत्याओं के मामले में सक्रिय गिरोह इस घटना में भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed