फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to create disruption in organizing Baldev Chhath: Aggarwal

बलदेव छठ के आयोजन में विघ्न डालने का प्रयास : अग्रवाल

Mon, 25 Aug 2025 05:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Attempt to create disruption in organizing Baldev Chhath: Aggarwal
मेरठ..कंवलजीत..सदर बिलेश्वर नाथ मंदिर स्थित होने वाले बलदेव छठ के कार्यालाराम के बारे में रामली
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। जगन्नाथ स्वामी मंदिर में आगामी बलदेव छठ के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता हुई। मंदिर सेवा समिति के ट्रस्टी गणेश अग्रवाल ने कहा कि परंपरागत आयोजन की सभी तैयारी पूरी हो गई है, लेकिन कुछ लोग आयोजन में विघ्न डालने का प्रयास कर रहे हैं। यह कार्यक्रम कई वर्षों से जगन्नाथ स्वामी मंदिर सेवा समिति की ओर से बिल्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर में होता रहा है।
जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय गोयल और जगन्नाथ स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने बताया कि बलदेव छठ के आयोजन की तैयारी में कुछ लोग विघ्न डाल रहे हैं और धमकी भी दी जा रही है। मंदिर सेवा ट्रस्ट के महामंत्री सुरेंद्र सिंधु और मंदिर समिति के महामंत्री दिनेश गुप्ता ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले भी इन्हीं लोगों ने मंदिर में ताले लगाए थे। सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी पवन गर्ग ने बताया कि मंदिर पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर किसी की निजी संपत्ति नहीं होता है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

ट्रस्ट और समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध किया कि धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की कराई जाए। आयोजन से दो दिन पूर्व ही पर्याप्त पुलिस व्यवस्था का इंतजाम कराया जाए। पुजारी पक्ष और उनके परिवार को आयोजन में विघ्न डालने से रोका जाए। इसके अलावा ट्रस्ट और समिति के सदस्यों ने जगन्नाथ रथ यात्रा में हुए आय व्यय का हिसाब भी समाज के सामने प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed