फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to assault the electricity team that went to cut the connection

Meerut News: कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम के साथ मारपीट का प्रयास

Tue, 10 Sep 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 10 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Attempt to assault the electricity team that went to cut the connection
बिजनौर, स्योहारा। छह वर्ष पुराना बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम के साथ बकायेदार ने गाली गलौज व मारपीट का प्रयास किया। इतना ही नहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मियों के सामने भी आरोपियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बमनौली निवासी मुन्नी देवी पत्नी विजय सिंह पर पिछले छह वर्ष का बिजली का 26201 रुपये का बिल बकाया चल रहा था। विद्युत बिल के भुगतान हेतु गौतम कुमार टीजी 2, हर्षित कुमार व सुनील कुमार लाइनमैन जब ग्राम बमनौली पहुंचे और बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की तो मुन्नी देवी ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। गांव के ही धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रमेश व मुकेश पुत्र केशरी ने विद्युत टीम के साथ गाली गलौज व मारपीट का प्रयास किया।
विज्ञापन

बिजली विभाग की सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मियों के सामने भी उक्त दोनों युवकों के ग्रामीणों को एकत्र कर जमकर हंगामा करते हुए टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। बिजली विभाग के गौतम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने धर्मेन्द्र व मुकेश के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरज नागर ने बताया कि दोनों युवकों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- टीम बिजली बिल बकायेदारों के घर भुगतान हेतु गई थी। बिजली बिल जमा न करने पर विद्युत कनेक्शन काटने की प्रक्रिया कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों द्वारा टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। - सुमित कुमार, अवर अभियंता उप केंद्र पालनपुर स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed