फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attempt rape to the teenager

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 09 May 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
attempt rape to the teenager
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार सुबह घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर एकत्र हुए क्षेत्रवासियों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर डाली। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी के साथ दवा लेने गया था। उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। किशोरी का आरोप है कि इसी दौरान घर का दरवाजा खुला देख पड़ोसी युवक दाखिल हो गया। आरोप है कि उसने किशोरी को बदनीयती से दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर क्षेत्र के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की तथा बंधक बना लिया। इसी बीच आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। उधर, किशोरी के परिजन लौटे तो घटना का पता चला। पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दायर कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed