फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt of theft in Baparasi, miscreants fled when family members woke up

बपारसी में चोरी का प्रयास, परिजनों के जागने पर बदमाश भागे

Wed, 30 Jul 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Attempt of theft in Baparasi, miscreants fled when family members woke up
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव बपारसी में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार देर रात गांव में बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन शोर मचने पर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि उनके छोटे भाई देवेंद्र का मकान गांव के बाहरी छोर पर स्थित है। सोमवार देर रात बदमाशों ने उनके मकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। बदमाश एक ताला तोड़ने में सफल रहे, लेकिन जैसे ही दूसरा ताला तोड़ने लगे, घर की महिलाएं जाग गईं। महिलाओं ने बदमाशों को देख शोर मचाया। इससे घबराकर बदमाश मौके से भाग गए। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बपारसी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। कुछ दिन पूर्व देवेंद्र के पड़ोसी दिनेश के मकान में भी चोरी हो चुकी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed