{"_id":"605a37678ebc3e8ca8362a30","slug":"attempt-of-molestation-by-kidnapping-teenage-by-auto-driver-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, टेंपो चालक और उसके चार साथियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, टेंपो चालक और उसके चार साथियों पर आरोप
Wed, 24 Mar 2021 12:15 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी किशोरी का अपहरण कर टेंपो चालक ने चार साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह किशोरी जान बचाकर घर पहुंची और परिजनों को बताया। बाद में परिजन पुलिस से कार्रवाई की गुहार करते रहे लेकिन पुलिस समझौते का प्रयास करती रही। काफी दबाव के बाद किशोरी का मेडिकल कराया गया और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार देर रात अपने घर के सामने खड़ी थी। आरोप है कि पड़ोस के टेंपो चालक नईम ने उसका अपहरण कर लिया। वह उसे पास में ही जंगल की ओर ले गया। यहां नईम ने चार अन्य साथियों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि सभी ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागी और परिजनों को जानकारी दी। बाद में परिजन किशोरी को लेकर श्यामनगर स्थित पिल्लोखडी चौकी पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि चौकी पुलिस ने समझौते का दबाव बनाया और रात में किशोरी को उसके घर भेज दिया। मंगलवार सुबह किशोरी के परिवार वाले फिर चौकी पहुंचे और समझौता न करने की बात पर अड़ गए।
परिवार के काफी दबाव के बाद इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने किशोरी को जिला अस्पताल भेजकर आरोपियाें पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।