फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked with sharp weapon after asking for loan

Meerut News: उधारी मांगने पर धारदार हथियार से किया हमला

Wed, 25 Sep 2024 05:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sharp weapon after asking for loan
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव झिटकरी निवासी युवक से उधार दिए रुपये वापस मांगने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव झिटकरी निवासी पवन कुमार ने तहरीर में बताया कि सात माह पूर्व उसने नवाबगढ़ी निवासी आरोपी को छह हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार रुपये मांगने पर आरोपी टाल मटोल करता रहा। आरोपी ने मंगलवार को फिर तकादा किया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में पीडि़त थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधार के रुपये को लेकर महिला से मारपीट

दौराला। कैली गांव निवासी महिला बबली ने गांव के ही एक ग्रामीण पर अपने साथियों के साथ मिलकर उधार के रुपये के विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया। बीच बचाव में आए पड़ोसी शमीम के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबली ने बताया कि उसने गांव के ही एक ग्रामीण से 300 रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि मंगलवार देर शाम ग्रामीण उससे रुपये मांगने पहुंचा और कहासुनी होने लगी। इस पर पड़ोसी शमीम ने बीच बचाव कराया। आरोपी ग्रामीण ने अपने साथियों के साथ मिलकर शमीम और महिला बबली के साथ मारपीट की। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed