फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked with a sharp weapon and injured a relative

Meerut News: धारदार हथियार से हमला कर रिश्तेदार को घायल किया

Wed, 19 Nov 2025 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Attacked with a sharp weapon and injured a relative
सरधना। मारपीट में घायल अमित। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बरनावा रोड स्थित श्याम वाटिका कॉलोनी में बुधवार को सुलह-समझौते के बहाने पहुंचे युवक पर उसके जीजा ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपने साथियों के साथ भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव दबथुवा निवासी राखी पुत्री रामसिंह ने बताया कि उसका विवाह करनावल निवासी आदेश पुत्र नरेश से हुआ है। भाई दूज पर मायके जाने को लेकर हुए विवाद में आदेश ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद राखी मायके चली गई। बाद में वह श्याम वाटिका कॉलोनी में अपनी सास और देवरों के साथ रहने लगी। बुधवार को राखी का भाई अमित दोनों पक्षों में सुलह कराने पहुंचा था। उसने आदेश को भी बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि आदेश कई साथियों के साथ वहां पहुंचा और बाहर खड़े अमित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। घायल अमित ने थाने पहुंचकर आदेश और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने उसे सीएचसी भेज दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। अमित की तहरीर पर आदेश व उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed