फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked with a knife for demanding salary money, serious

Meerut News: वेतन का रुपया मांगने पर चाकू से हमला किया, गंभीर

Mon, 13 Apr 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Attacked with a knife for demanding salary money, serious
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर कालोनी में वेतन का रुपया मांगने पर मालिक ने एक युवक बिलाल पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें उसकी गर्दन काफी कट गई। आरोपी के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घायल का उपचार प्यारे लाल जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट की तारापुरी कालोनी निवासी अरशद ने बताया कि वह ससुराल में रहता है। शनिवार को उसका साला बिलाल दोस्त अदनान के साथ श्यामनगर में काम कर रहा था। इसी दौरान तारापुरी निवासी सुएब उर्फ भटूरा आया। उसने बिलाल से वेतन के रुपये मांगने पर नाराजगी जताई। आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और बिलाल पर हमला कर दिया। इसमें उसकी गर्दन का हिस्सा कट गया। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। लिसाड़ी गेट थाने में अरशद ने सुएब उर्फ भटूरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed