फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked and kidnapped two miscreants, found in Hapur

Meerut News: हमला कर दो बदमाशों को अपहरण किया, हापुड़ में मिले

Tue, 09 May 2023 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Attacked and kidnapped two miscreants, found in Hapur
खरखौदा (मेरठ)। खरखौदा कस्बे से गांव बहरानपुर बधाई मांगने जा रहे कार सवार किन्नरों पर दो कार सवार दर्जन भर से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया तथा उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। बाद में आरोपी दो किन्नरों का अपहरण कर ले गए। बाद में अपहृत दोनों किन्नर गंभीर हालत में हापुड़ में मिले। घायल पक्ष ने बदमाशों द्वारा 35 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवरात भी लूटने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस क्षेत्र के बंटवारे को लेकर दो गुटों के आपसी विवाद बता रही है।
विज्ञापन

किन्नर छोटी के अनुसार, सोमवार को किन्नर सदस्य किरण व चंचल सहित कई अन्य लोग कार में सवार होकर कस्बा खरखौदा से गांव बहरानपुर में बधाई मांगने जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी खरखौदा-तोड़ी संपर्क मार्ग पर गांव बहरानपुर के पास न्यू डिजाइन पब्लिक स्कूल के सामने पहुंची तो पीछे से आए दो कारों में सवार दर्जनभर से अधिक युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ की। बाद में कार सवार किन्नर किरण व चंचल का अपहरण कर ले गए। कार चालक व टीम के अन्य सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। बाद में अपहृत दोनों किन्नर घायल अवस्था में हापुड़ में मोदीनगर मोड़ के पास मिले। घायल पक्ष ने आरोपियों पर 35 हजार की नकदी व जेवरात लूटने तथा दोनों किन्नरों के बाल काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

खरखौदा थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि मामला क्षेत्र के बंटवारे का है। पहले भी दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। दूसरी पार्टी ने कुछ बाहरी लोगों का सहारा लेकर घटना को अंजाम दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed