फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack on SDO for connection

एसडीओ के साथ दफ्तर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़

Tue, 14 Sep 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
attack on SDO for connection
एसडीओ के साथ दफ्तर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) के साथ दफ्तर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस घटना के दो आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। देर शाम एसडीओ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस पंजीकृत कर लिया।
हाइडिल कालोनी विक्टोरिया पार्क निवासी अनीस खान विद्युत वितरण उपखंड तृतीय (काजीपुर) के एसडीओ हैं। सोमवार दोपहर वह अपने दफ्तर में थे। तभी आसिफ निवासी समर गार्डन लिसाड़ी गेट और सलमान निवासी शाहपीर गेट थाना कोतवाली उनके पास पहुंचे। दोनों घर पर बिजली कनेक्शन की बात करने पहुंचे थे। अचानक उनकी एसडीओ अनीस खान के साथ गहमागहमी शुरू हो गई। आरोप है कि अचानक युवक हाथापाई पर उतर आये। एक युवक ने दफ्तर का दरवाजा अंदर बंद कर लिया और दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ा तो काफी संख्या में कर्मचारी एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में सिविल लाइन पुलिस पहुंची और दोनों युवकों थाने ले गई। अनीस खान ने पुलिस को बताया कि एक युवक के घर पर तीन दिन पहले उनके द्वारा बिजली चोरी पकड़ी गई थी। उन्होंने रिपोर्ट बनाकर असेस्मेंट यूनिट को भेज दी। उसी मामले में कार्रवाई न करने दबाव बनाया जा रहा था और विद्युत कनेक्शन मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मना किया तो जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बामुश्किल कर्मचारियों ने उन्हें बचाया। दूसरी ओर, युवकों ने आरोपों को गलत बताया। एक युवक ने खुद को एक चैनल का स्ट्रिंगर बताया। उसका कहना था कि कनेक्शन की एवज में रुपये की मांग की जा रही थी। युवक के मना करने पर उसे पीटा जा रहा था तो उन्होंने वीडियो बना लिया। खुद के फंसने के डर से आरोप लगाए गए। उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है। बिजली चोरी के मामले में जुर्माना भरने की बात हो चुकी थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि दोनों युवकों का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। सीओ देवेश सिंह ने बताया कि एसडीओ से मारपीट की घटना हुई है। आरोपी जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed