{"_id":"68322d63c81d97e758030639","slug":"attack-on-protestors-for-slogans-in-support-of-pakistan-pradhan-resigns-meerut-news-c-72-1-smrt1021-134110-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के समर्थन में नारों के विरोध पर हमला, प्रधान ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के समर्थन में नारों के विरोध पर हमला, प्रधान ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव कुढ़ला में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के विरोध पर 14 लोगों ने भाजपा समर्थक ग्राम प्रधान सज्जो घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें प्रधान के देवर समेत तीन लोग घायल हो गए। इस घटना से क्षुब्ध ग्राम प्रधान से डीएम को अपना इस्तीफा भेज दिया। साथ ही गांव से पलायन करने की चेतावनी भी दी है। पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए।
कुढ़ला ग्राम प्रधान के देवर अजहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 मई की रात करीब 9 बजे अपने वह अपने घर में मेहरबान और उसके भाई महबूब के साथ बैठे थे। आरोप है कि तभी गांव के अकरम, रहीसुद्दीन, फरजंद, बादशाह, मोमीन, शौकीन, भुट्टो, साहिल, इस्तकार उर्फ गोलू, हैदर इंसाफ अली, मुल्ला नईमुद्दीन, वसीम, मोबीस, कदीर और आसिफ आदि पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे। अजहर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। हमले में मेहरबान और महबूब गंभीर घायल हुए।
मेहरबान का दांत भी टूट गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दंगा, घर में घुसकर हमला करने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान प्रेमियों से है जान का खतरा
ग्राम प्रधान सज्जो का कहना है कि परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है। गांव के कुछ पाकिस्तान प्रेमी इसे लेकर उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। आए दिन उनके परिवार को परेशान किया जाता है। इन लोगों से परेशान होकर वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। उनके परिवार को गांव छोड़ने का मजबूर होना पड़ रहा है। प्रधान के परिवार ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उन्होंने आरोपियों से अपनी जान को खतरा जताया है।