{"_id":"611611ab8a70d678f260118d","slug":"attack-on-police-team-in-shastri-nagar-meerut-three-arrested-including-crpf-personnel-and-his-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानून का नहीं खौफ: मेरठ के शास्त्री नगर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सीआरपीएफ जवान समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून का नहीं खौफ: मेरठ के शास्त्री नगर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सीआरपीएफ जवान समेत तीन गिरफ्तार
Fri, 13 Aug 2021 12:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:01 PM IST
सार
नौचंदी पुलिस के साथ मारपीट हुई। तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार भी कर लाई। लेकिन पुलिस के साथ मारपीट की घटना को वह 24 घंटे तक छिपाया गया। बुधवार रात की घटना गुरुवार को अधिकारियों को बताया गया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में नाली के विवाद की सूचना पर शास्त्री नगर स्थित कुटी मोहल्ले में पहुंची नौचंदी पुलिस को आपस में झगड़ रहे दोनों पक्षों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने सीआरपीएफ कर्मी, उसकी पत्नी और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना को छिपाती रही। करीब 24 घंटे बाद एसएसपी को इसकी जानकारी दी गई।
कुटी मोहल्ले में सीआरपीएफ के कर्मी वीर अभिमन्यु का घर के बाहर नाली में पानी की निकासी को लेकर बुधवार रात करीब 9:30 बजे पड़ोसी बिजेंद्र सिंह से विवाद हो गया। जानकारी मिलते ही दरोगा राजकुमार, हेड कांस्टेबल गंगा प्रसाद और दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने लग गई, जिस पर वहां हंगामा हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी।
पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। पुलिस पर हमले के बाद नौचंदी थाने से पुलिसबल मौके पर पहुंचा और सीआरपीएफ कर्मी वीर अभिमन्यु, उसकी पत्नी नीतू व पड़ोसी बिजेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के लोग नौचंदी थाने पहुंचे और समझौता कर लिया। लेकिन दरोगा राजकुमार की तहरीर पर ही दोनों पक्षों को नामजद किया गया। उसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

पुलिस पर अभद्रता का आरोप
दोनों पक्षों ने नौचंदी पुलिस पर ही आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। लेकिन पुलिस दोनों से ही अभद्रता करने लगी। जिस पर दोनों पक्षों ने विरोध किया।
पिटाई को छिपाती रही खाकी
नौचंदी पुलिस के साथ मारपीट हुई। तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार भी कर लाई। लेकिन पुलिस के साथ मारपीट की घटना को 24 घंटे तक छिपाया गया। बुधवार रात की घटना बृहस्पतिवार को अधिकारियों को बताया गया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
रोज हो रहे पुलिस पर हमले
पुलिस से मारपीट होने का सिलसिला रुक नहीं रहा। सरधना विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि शेखर सोम और मैनेजर विनोद कुमार ने सरधना के अकलपुर गांव में हुए विवाद को लेकर सिपाही से मारपीट की। जिसका मुकदमा सरधना थाने में दर्ज है। जिसमें पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। देहलीगेट क्षेत्र के खैरनगर में पुलिस पर हमला कर दिया था। मवाना और इंचौली पुलिस के साथ मारपीट की वारदात हो चुकी है।