मुजफ्फरनगर में पुलिस दबिश पर बवाल, पुलिस की तीन बाइक फूंकी, पथराव और फायरिंग
गोकशी सूचना पर गांव शेरपुर में पहुंची थी पुलिस, डायल 100 गाड़ी में भी की तोड़फोड़, पुलिस कर्मियों को बंधक बनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली के गांव शेरपुर में पुलिस के गोकशी की सूचना पर दबिश देने पर बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। उन्हें छुड़ाने पहुंचे सीओ और पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों की तीन बाइक फूंक दीं और डायल 100 सेवा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग कर बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ा। हालात बेकाबू होने पर आसपास के थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर बुला ली गई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की फायरिंग में पांच ग्रामीणों को छर्रे लगे हैं, जबकि पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सायं शहर कोतवाली पुलिस को गांव शेरपुर की ईदगाह के पीछे कुछ लोगों के गोकशी करने की सूचना मिली थी, जिसपर यूपी डॉयल 100 और चीता मोबाइल के दो सिपाही मौके पर पहुंचे, इन्होंने लोगों से पूछताछ की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर रमजान के दिनों में परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी, तो वहां कुछ ओर भी लोग पहुंच गए। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने 100 डायल और चीता मोबाइल के सिपाहियों को बंधक बना लिया गया। भीड़ पुलिस को सूचना देने वाले मुखबिर का नाम बताने पर अड़ गई। इस हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी तेजवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। सीओ ने आसपास के मकानों की रसोईघर की जांच-पड़ताल की, लेकिन कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों ने एक बार फिर हंगामा कर दिया।
यूपी डॉयल 100 में तोड़फोड़ करने के साथ चीता मोबाइल की तीन बाइकों में आग लगा दी गई। पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस को मामला शांत करने के लिए लाठीचार्ज करने के साथ ही हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसी बीच एसपी सिटी राजेश कुमार, एसएसपी अनंतदेव तिवारी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग में कमर, कादिर समेत पांच लोगों को छर्रे लगे हैं। एहतियातन गांव में पीएसी के साथ ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/