फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on groom's house after altercation in wedding procession

Meerut News: बरात में कहासुनी के बाद दूल्हे के घर पर किया हमला

Tue, 31 Dec 2024 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Attack on groom's house after altercation in wedding procession
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में बरात में कहासुनी के बाद एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे के घर पर हमला कर दिया। दूल्हे के रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने एक आरोपी की जमकर पिटाई की। उसकी कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसके बाद दूल्हे के पिता सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया। लोहियानगर निवासी अशरफ के पुत्र साकिब की रविवार को मोदीनगर में बरात गई थी। दूल्हे के भाई शाहरुख की बरात में आए गांव समयपुर निवासी ताज से किसी बात पर कहासुनी हो गई। उस समय बरातियों ने मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि रात में बरात वापस आने के बाद ताज अपने 5-6 दोस्तों संग कार में लाठी-डंडे लेकर दूल्हे के घर पहुंचा और महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद दूल्हे के रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने ताज को बुरी तरह पीटा और उसकी कार में तोड़फोड़ करते हुए शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने दूल्हे के पिता अशरफ और एक अन्य को हिरासत में लिया है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed