{"_id":"6102fb7d8ebc3e02cb7d1123","slug":"attack-on-father-son-and-daughter-by-entering-the-house-in-jaisinghpur-mawana-news-mrt5496245170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयसिंहपुर में घर में घुसकर पिता, पुत्र व पुत्री पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयसिंहपुर में घर में घुसकर पिता, पुत्र व पुत्री पर हमला
विज्ञापन

मवाना। गांव जयसिंहपुर में सात लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमलाकर पिता, पुत्र व पुत्री को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव जयसिंहपुर निवासी शफीक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम 6.30 बजे बेटा इमरान, नजर मोहम्मद व बेटी नसरीन आदि परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे। तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी पतलाने को लेकर विवाद करते रहे हैं तथा अब से पहले भी गाली गलौच व मारपीट की थी। आरोपी छत पर खडे़ होकर उनके पतलाने की तरफ पेशाब करते हैं। जिसका विरोध किया तो सात आरोपी धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
बेटा इमरान तथा बेटी नसरीन बचाने आए तो उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बेटा इरफान व नजर मोहम्मद आए तो उन पर भी हमला किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल शफीक, बेटे इमरान तथा बेटी नसरीन को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।