फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on Bjp leader home in meerut alligation for slaping a child two arrested communal tension

भाजपा नेता के घर पर हमला, बच्चे को चांटा मारने का आरोप, दो गिरफ्तार, गांव में सांप्रदायिक तनाव

Sat, 29 Sep 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 29 Sep 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Attack on Bjp leader home in meerut alligation for slaping a child two arrested communal tension
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

यूपी में मेरठ में शुक्रवार शाम बच्चों के विवाद में दूसरे समुदाय के दर्जनों युवकों ने भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी के घर पर हमला बोल दिया। भाजपा नेता के बेटों के साथ मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ कर फायरिंग कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव हो गया और दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गये। सांसद और भाजपा विधायक ने मौके पर पहुंचकर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। वहीं गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन

बच्चे को चांटा मारने का आरोप

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव निवासी फिरोज का दस वर्षीय बच्चा शाम को घर के बाहर जा रहा था। वहीं पड़ोसी भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी का बेटा हिमांशु भी अपने घर जा रहा था। इस दौरान दस साल के बच्चा गाली गलौज कर रहा था। आरोप है कि भाजपा नेता के बेटे ने बच्चे को चांटा मार दिया। इस पर बच्चा अपने घर पहुंचा और अपने पिता फिरोज को जानकारी दी। इस पर फिरोज 10-15 युवकों के साथ भाजपा नेता के घर में घुस गया और हिमांशु के साथ मारपीट कर दी। 

इस दौरान भाजपा नेता के दूसरे बेटे जतिन ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी धमकी दी। आरापियों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गये। सूचना पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर भी मौके पर पहुंच गये। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे। सांसद और विधायक ने सीओ से कहा कि क्या गांव छोड़कर चले जाएं।

पुलिस को मौके पर पहुंचने में भी एक घंटा लगता है। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा कि यदि 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो थाना छोड़ देना। सीओ दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर फिरोज समेत आठ लोगों के खिलाफ बलवा, एससी/एसटी एक्ट और जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपी सईदू और रशीद को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed