फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack of womens when they against robbery, decoits come in home

घर में घुसे बदमाशों को लूटपाट से रोका, तो महिलाओं पर हमला बोला

Tue, 03 Mar 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
attack of womens when they against robbery, decoits come in home
फलावदा। गांव पिलोना में घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर महिला को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में महिला को मेरठ रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव पिलोना में हरेंद्र पुत्र मंगत सड़क किनारे बने अपने मकान में सो रहा था। एक कमरे में इसकी बहन कमलेश तथा पुत्रवधू पिंकी पत्नी अंकित सो रहीं थीं। रविवार रात डेढ़ बजे बदमाश घर में घुस आए। और लूटपाट करने लगे। जिसका कमलेश और पिंकी ने विरोध किया। हथियारबंद बदमाशों ने दोनों पर हमला बोल दिया। दोनों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर हरेंद्र मौके पर पहुंचा तो बदमाश घिरता देख दीवार कूदकर फरार हो गए। घायल हालत में 108 एंबुलेंस से महिलाओं को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के मुताबिक बदमाश घर में रखी नकदी से भरा बैग लूटकर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed