फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Attachment of prize money of fifty thousand Lokendra

बाइक बोट घोटाला: 50 हजार के इनामी लोकेंद्र का घर कुर्क, पांच इनामी हैं फरार, तलाश में जुटे अफसर

Wed, 03 Feb 2021 11:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Attachment of prize money of fifty thousand Lokendra
बाइक बोट - फोटो : social

बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। जिला अदालत ने 17 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। उधर, ईओडब्ल्यू मेरठ के एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव के नेतृत्व में टीम फरार आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को 50 हजार के फरार इनामी लोकेंद्र के जहांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव कलाखुरी स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई। सोमवार को लखनऊ के मास्टर माइंड बीएन तिवारी के घर कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू मेरठ के मुताबिक, निरीक्षक नीतू राणा, निरीक्षक अशोक कुमार की टीम बुलंदशहर में जहांगीपुर पुलिस की मदद से लोकेंद्र के घर कुर्की के लिए पहुंची। बताया गया कि लोकेंद्र बाइक बोट कंपनी में निवेशक के पद पर तैनात रहा था। आरोपी पूर्व में आर्मी में रहा था। उसे कंपनी के बड़े आरोपी भूदेव ने अपनी टीम में शामिल किया था। उस पर कई केस दर्ज हैं और लंबे समय से फरार है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को आरोपी के घर पहुंची टीम सभी सामान कब्जे में लेकर लौट गई।
विज्ञापन


इनामी भूदेव के घर मिले किरायेदार
ईओडब्ल्यू के मुताबिक, टीम ने 50 हजार के इनामी बुलंदशहर निवासी भूदेव के घर भी कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। उसके घर पर किरायेदार मिले। पुलिस ने आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाल किले पर हुए उपद्रव का मुजफ्फरनगर कनेक्शन, दिल्ली पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, तस्वीरें

145 करोड़ खपाने वाले ने भी लगाई थी अर्जी
सरकारी अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि दिनेश पांडे ने फर्जीवाड़े की 145 करोड़ से ज्यादा की रकम अपनी कंपनी के खाते में जमा की और इसमें से केवल 60 लाख रुपये वापस किए। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट वेदप्रकाश वर्मा की अदालत ने बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपी सुनील, ललित, विनोद, हरीश कुमार, राजेश, विशाल, विजयपाल कसाना, संजय गोयल, राजेश भारद्वाज, पुष्पेंद्र, रविंद्र, सचिन भाटी व करनपाल सहित 17 की जमानत अर्जी खारिज की है।

यह भी पढ़ें: यूपी: शिक्षक ने पहले प्रधानाचार्य को नीचे गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा, देखिए तस्वीरें

पांच इनामी हैं फरार
ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर के एएसपी डॉ. राम सुरेश यादव ने बताया कि बाइक बोट घोटाले में नोएडा में दर्ज 68 मुकदमों की ईओडब्ल्यू मेरठ विवेचना कर रहा है। इनमें 50 हजार के पांच इनामी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में अलग- अलग टीमें लगाई गई हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed