फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ATS reached Khiwai after receiving information about a procession on social media

Meerut News: खिवाई में सोशल मीडिया पर जुलूस की सूचना पर एटीएस पहुंची

Sat, 04 Oct 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
ATS reached Khiwai after receiving information about a procession on social media
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र कस्बा खिवाई में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद इंस्ट्राग्राम व व्हाटसएप ग्रुप में जुलूस निकालने का मेेसेज वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस टीम अलर्ट हो गई। एटीएस भी पहुंची। सीओ सरधना आशुतोष कुमार व थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी। पुलिस ने ग्रुप एडमिन समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

कस्बा खिवाई में व्हाटसएप पर एक ग्रुप संचालित किया जा रहा है। इसमें करीब 900 से अधिक लोग जुड़े हैं। इस ग्रुप में अक्सर कस्बे की समस्याओं से जुड़ी सूचना भेजी जाती है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जुलूस में शामिल होने की अपील की गई। हालांकि कुछ मिनट बाद ही मेसेज को हटा दिया गया, लेकिन वायरल मैसेज पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस तुरंत सतर्क हो गई। पुलिस ने कस्बा में फ्लैग मार्च निकाला। इसके बाद पुलिस ने ग्रुप एडमिन समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर ग्रुप एडमिन को सख्त हिदायत दी थी। देर शाम को एसपी देहात अभिजीत कुमार व एटीएस की टीम ने भी हिरासत में लिए गए युवकों से गहनता से पूछताछ की है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि कसबे में कोई जुलूस नहीं निकला। झूठा मैसेज वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-------
सात माह पहले खिवाई में एनआईए की टीम ने डाला था छापा

सरूरपुर। कस्बा खिवाई में सात महीने पहले कस्बे के युवकों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच के लिए दिल्ली से आई जांच एजेंसी एनआईए और एटीएस की टीम ने कई युवकों के घर पर छापा मारा था। जांच एजेंसियों का दावा है कि खिवाई के कुछ युवक पाकिस्तान से संबंधित व्हाटसएप ग्रुप में शामिल थे। जांच एजेंसी की टीम ने खिवाई में छह अक्टूबर 2024 व सात मई 2025 को छापा मारकर कई युवकों से पूछताछ की थी। इन ग्रुपों में शामिल कई लोग भारत के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed