फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ATS raid, detained many people associated with PFI

Meerut News: एटीएस का छापा, पीएफआई से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया

Sun, 07 May 2023 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
ATS raid, detained many people associated with PFI
मेरठ। लिसाड़ीगेट और कोतवाली क्षेत्र के कई इलाकों में शनिवार रात एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाॅड) ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ छापा मारा। यहां पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े कुछ सदस्यों और अन्य संदिग्ध लोगों को उठाया गया। इनमें लिसाड़ीगेट की शाहजहां काॅलोनी के युवक सहित अन्य से घंटों तक पूछताछ की गई। यह टीम सबसे अधिक लिसाड़ीगेट में ही पड़ताल करती रही। कोतवाली क्षेत्र में यह कुछ कम समय के लिए रही।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीएए हिंसा से लेकर अन्य राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के नेटवर्क तलाशने के लिए टीम ने यह कार्रवाई की। पीएफआई से जुड़े सदस्यों और उनकी सक्रियता की पड़ताल के लिए कई लोगों के खातों के लेनदेन और विदेश में फंडिंग के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

एटीएस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि लिसाड़ीगेट और आसपास के क्षेत्र में पीएफआई से जुड़े सदस्य लगातार सक्रिय हैं। इसके चलते ही टीम ने शनिवार को यहां अचानक दबिश दी। यहां से कुछ युवकों को हिरासत में लेने के बाद अलग-अलग चौकी क्षेत्रों में ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उससे कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि एटीएस अपने स्तर पर यह छानबीन कर रही है। पुलिस स्थानीय स्तर पर सहयोग दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------


तीन महीने पहले भी आई थी टीम
- करीब तीन महीने पहले एटीएस ने खरखौदा, लिसाड़ीगेट, देहलीगेट सहित अन्य क्षेत्रों में छापा मारा था। यहां से फुरकान, मुनीर, फहीम सहित अन्य को पकड़ा गया था। फतेहउल्लाहपुर चौकी के सामने ही रहने वाले एक अधविक्ता को भी हिरासत में लिया गया था। वह लंबे समय से पीएफआई से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed