फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ATS leave for punjab regarding arms supplier arshad

एटीएस हथियार सप्लायर अशरद को लेकर पंजाब रवाना

Sat, 11 Jul 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
ATS leave for punjab regarding arms supplier arshad
मेरठ। खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकियों को हथियार सप्लाई में एटीएस द्वारा गिरफ्तार अरशद के साथियों की तलाश में शुक्रवार को दिनभर लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दबिश का दौर चला। इस दौरान तीन लोगों को उठाया गया। वहीं, इसके बाद एटीएस और पंजाब पुलिस अरशद को लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

एटीएस यूपी ने बृहस्पतिवार को लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लखीपुरा निवासी अरशद उर्फ मुंशी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शुक्रवार को अरशद की निशानदेही पर लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कई जगह उसके साथियों की तलाश में दबिश दी गई। इस दौरान एटीएस ने तीन लोगों को पकड़कर लिसाड़ी गेट पुलिस को सौंपा। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस ने बताया कि छानबीन करने के बाद एटीएस और पंजाब पुलिस अरशद को पंजाब ले गईं। पुलिस का कहना है कि अरशद प्रॉपर्टी डीलिंग की आड़ में अवैध हथियार सप्लाई करता था। 2016 में आरएसएस नेता की हत्या के लिए खालिस्तान आतंकियों को अरशद ने पिस्टल सप्लाई की थी। इस मामले में पूर्व में एटीएस जावेद को हापुड़ से गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ भी पंजाब में मुकदमा दर्ज है। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकियों का वेस्ट यूपी के जिलों में बड़ा नेटवर्क है। उनसे अवैध हथियार खरीदे जाते हैं। उनकी तलाश में एटीएस के साथ एनआईए की टीम भी लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed