फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atmosphere heated up in protest against tax hike, warning of Sardhana bandh

टैक्स वृद्धि के विरोध में गरमाया माहौल, सरधना बंद की चेतावनी

Tue, 05 Aug 2025 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Atmosphere heated up in protest against tax hike, warning of Sardhana bandh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका क्षेत्र में स्वकर प्रणाली योजना के तहत बढ़ाए गए टैक्स के विरोध में जन आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरधना विकास समिति के सदस्यों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की और कड़े विरोध में अपनी आपत्तियां दर्ज कराई। समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर सरधना बंद किया जाएगा।
स्वकर प्रणाली के तहत जारी किए गए टैक्स नोटिसों में भारी त्रुटियां पाई गई हैं। नगरवासियों, सभासदों और गणमान्य नागरिकों ने विरोध करते हुए नोटिसों को मनमाना बताया है। सरधना विकास समिति के सदस्य पंकज जैन ने आरोप लगाया कि इतने बड़े फैसले से पहले न तो किसी प्रकार की सार्वजनिक बैठक बुलाई गई और न ही आम नागरिकों या सभासदों से राय ली गई। कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो लोग अपनी दुकानों और मकानों की चाबियां नगर पालिका में जमा कर देंगे। इस तरह जबरन टैक्स नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ठाॅ. प्रीतीश कुमार ने कहा कि जनता को पहले जागरूक किया जाना चाहिए था और सर्वे में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नेता विनोद जैन ने बताया कि पहले सभासदों ने तय किया था कि 30 वर्ग मीटर तक की संपत्तियों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा और अन्य पर 40-50 पैसे प्रति वर्ग फुट की दर तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों का जवाब आने से पहले नोटिस जारी करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ दीपिका शुक्ला का कहना है कि टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया उनके कार्यभार संभालने से पहले 40 प्रतिशत से अधिक पूरी हो चुकी थी। उन्होंने माना कि सर्वे में त्रुटियां हुई हैं। वह स्वयं जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता पर अनुचित टैक्स नहीं लगाया जाएगा। आवश्यकतानुसार जीआईएस के माध्यम से दोबारा सर्वे कराया जाएगा। बैठक सूर्यदेव त्यागी, सुशील कुमार, कमलेश पालीवाल, सभासद शानू जैन, शाहवेज अंसारी, सौरभ जैन, नीरज जैन, समर कुरैशी, पंकज टाली सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed