{"_id":"58a0c2194f1c1b5733d84704","slug":"atm-ashless-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के अधिकांश एटीएम खाली, सिर्फ इन जगहों पर मिला कैश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के अधिकांश एटीएम खाली, सिर्फ इन जगहों पर मिला कैश
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
बंद पड़ा एचडीएफसी का एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के स्टाफ की ड्यूटी चुनाव में लगने से शुक्रवार को बैंकों में कार्य बाधित रहा। शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहे। इस बीच शहर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए। शादी विवाह के सीजन में लोग परेशान रहे। रविवार को ‘अमर उजाला’ ने शहर के कई एटीएम की पड़ताल की। दिल्ली रोड यस बैंक, घंटाघर चौराहा एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में कैश था। बाकी एटीएम खराब थे या खाली थे।
विज्ञापन
मेट्रो प्लाजा से कुछ आगे एक्सिस बैंक के एटीएम का मेन गेट बंद था। लोग कैश के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन बाहर बैठा सिक्योरिटी गार्ड एटीएम खराब होने की बात कहकर उन्हें लौटा रहा था। दो बाइक सवार युवकों को जब सिक्योरिटी गार्ड ने एटीएम खत्म होने की बात कही तो उन्होंने कह दिया इसे बंद कर दो। मेट्रो प्लाजा स्थित सिंडिकेट बैंक का एटीएम भी खाली था। एटीएम की स्क्रीन पर ही ‘कैश नहीं है’ का नोटिस लगा था। आसपास के लोगों ने बताया कि ये एटीएम कई दिनों से इसी स्थिति में है। इसमें कैश डाला ही नहीं जा रहा है। सोमवार को भी सुबह से लेकर शाम तक कैश के लिए लोग आते रहे और मायूस होकर लौटते रहे। बैंक शाखा और एटीएम एक ही परिसर में हैं। दोनों के गेट अलग-अलग हैं। ब्रांच के साथ एटीएम का शटर भी बंद था। यहां आ रहे लोगों ने बताया कि शनिवार को भी यही स्थिति थी। टीपी नगर के राजीव गुप्ता और शैलेंद्र जैन ने बताया कि उन्हें शादी में जाना है। लेकिन आसपास के सभी एटीएम बंद हैं। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और इसका एटीएम एक ही परिसर में है। लेकिन इनमें जाने का रास्ता एक है। रविवार को मेन गेट पर ही ताला लगा था। बैंक और एटीएम दोनों बंद थे। हैरानी की बात है कि एटीएम सुविधा कहने को 24 घंटे है। लेकिन सुविधा केवल बैंक चालू होने पर ही मिल रही है।
विज्ञापन