{"_id":"f5a199a706821760fbec94f33ce43746","slug":"atishay-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का हर दावा फ्लॉप, पथराईं परिजनों की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का हर दावा फ्लॉप, पथराईं परिजनों की आंखें
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Sat, 27 Feb 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृत छात्र अतिशय की बरामदगी के मामले में पुलिस का हर दावा फ्लॉप साबित हो रहा है। वहीं, अपने लाडले को देखने के लिए परिजनों की आंखें तरस गई हैं।
जीजी फार्म हाउस के मालिक पंजाबीपुरा निवासी मयंक जैन के पुत्र अतिशय का आठ दिन पूर्व अपहरण हो गया था। पुलिस ने अतिशय के लैपटॉप, मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजते समय दावा किया गया कि उससे रिकवर होने वाले डाटा से कुछ क्लू मिलेगा, लेकिन यह भी फ्लॉप साबित हुआ।
इसके बाद कहा गया कि अतिशय पुलिस के करीब है, उसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा, लेकिन इस दावे के दो दिन बीतने के बाद पुलिस ढीली पड़ती दिखाई दे रही है।
उधर, परिजनों का हाल बेहाल है। अपने स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ने वाले परिजनों ने पुलिस अफसरों से इस मामले में गंभीरता से प्रयास करने की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि सभी परिजन और रिश्तेदार अतिशय की तलाश में लगे हैं। जहां भी उसके होने की संभावना लगती है, तुरंत खोजबीन कराई जा रही है।
शुक्रवार को दिल्ली और गाजियाबाद में जाकर उसकी तलाश की गई। कई इलाकों में जाकर उसे तलाशा गया और संबंधित थानों में उसकी सूचना दी गई। परिजनों, रिश्तेदारों, करीबियों, दोस्तों, टीचरों और शुभचिंतकों की यही प्रार्थना है कि अतिशय जल्द लौट आए।
विज्ञापन
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें अतिशय की तलाश में हैं। परिजन जहां कहते हैं, वहां उनके साथ पुलिस जाकर तलाश रही है। हम अपनी तरफ से सभी प्रयास कर रहे हैं। -प्रशांत कपिल, एसओ टीपीनगर