फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Athletic coach made school children aware about sports

Meerut News: एथलेटिक कोच ने स्कूली बच्चों को खेल के प्रति किया जागरूक

Fri, 15 May 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Athletic coach made school children aware about sports
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण व खेल निदेशालय की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने पूर्वा अहिरान स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने खेलों इंडिया स्कीम के तहत मिलने वाली सभी सुविधाओं और खेल के लाभ के बारे में सभी बच्चों को बताया। उन्हें बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना करियर बना सकते हैं। एथलेटिक खेलों से जीवन में काफी बदलाव होता है। शरीर को स्वस्थ रखने में भी खेल लाभकारी हैं। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश की सभी खेल योजनाओं से बच्चों को अवगत कराया और उन्हें खेलों में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर सुधीर कुमार, अमरकांत, प्रफुल्ल त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed