{"_id":"69c16221d705044eba040bee","slug":"athletes-appeared-for-trials-for-the-sports-hostel-meerut-news-c-72-1-mct1009-150610-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्रीड़ा छात्रावास के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्रीड़ा छात्रावास के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से विभिन्न खेलों में क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए ट्रायल और प्रतियोगिता की तिथि घोषित की जा चुकी हैं। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल सोमवार से शुरू हो गए। सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय ट्रायल में वॉलीबाल में तीन, फुटबाल में छह, हॉकी में दो खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। अब चुने गए खिलाड़ी मंडल ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। इसके आधार पर खिलाड़ियों का छात्रावास में चयन होगा। इसके बाद 15 से 29 अप्रैल तक 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों का चयन होगा। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में अंडर-12 बालक वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल में भी काफी प्रतिभागी पहुंचे। अब मंडलीय ट्रायल 27 को होंगे।
इनके अलावा क्रिकेट में जिला स्तरीय ट्रायल 25 को और मंडलीय ट्रायल 29 मार्च को होंगे। कबड्डी बालक वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल 25 को और मंडलीय ट्रायल 29 मार्च को होंगे। बालक वर्ग में जिले के ट्रायल 28 को और मंडल के ट्रायल 30 मार्च को होंगे। बास्केटबाल के बालक वर्ग के जिला ट्रायल 25 को, मंडलीय ट्रायल 30 को होंगे। तीरंदाजी में बालक वर्ग के जिला ट्रायल 25 को और मंडल के ट्रायल 30 मार्च को होंगे।
बालिका वर्ग के जिला ट्रायल 26 मार्च को और बालिका के ट्रायल 30 मार्च को होंगे। एथलेटिक्स बालक वर्ग के जिला ट्रायल 25, मंडल के 29 को होंगे। बालिका वर्ग के जिला स्तर के ट्रायल 26 को मंडल के 30 को होंगे। बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबाल के जिला स्तरीय ट्रायल 25 को मंडल के ट्रायल 29 को होंगे। हैंडबाल बालिका वर्ग के जिला ट्रायल 26 को मंडल ट्रायल 30 को होंगे। इसके बाद चुने गए खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियेगिता में प्रतिभाग करेंगे।