{"_id":"657a1ac0e7ccad88be0e7ca4","slug":"athlete-parul-chaudhary-now-arjun-awardee-meerut-news-c-14-1-mrt1001-410206-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एथलीट पारुल चौधरी अब अर्जुन अवार्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एथलीट पारुल चौधरी अब अर्जुन अवार्डी
विज्ञापन
मेरठ। किसान की बेटी पारुल चौधरी अर्जुन अवार्डी हो जाएंगी। खेल मंत्रालय से जिन 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड देने की सिफारिश की गई है, उनमें मेरठ की एथलीट पारुल चौधरी भी हैं।
इसी साल चीन के हांगझाऊ में आयोजित एशियन गेम्स के ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में एथलीट पारुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच हजार मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में सोने पर कब्जा किया था। एशियाई खेल 2023 में भारत को 14वां स्वर्ण पदक दिलाया था। साथ ही 3000 मीटर में रजत पदक जीता था। दौराला क्षेत्र में इकलौता गांव में खेती करने वाले कृष्णपाल सिंह की बेटी पारुल चौधरी ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। पारुल चौधरी इससे पहले भी कई उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। कृष्णपाल सिंह के दो बेटे व दो बेटियां हैं। इनमें तीसरे नंबर की पारुल चौधरी हैं। वह रेलवे में टीटीई हैं। पारुल ने भराला गांव स्थित बीपी इंटर कॉलेज से कक्षा 10 व इंटर की पढ़ाई पूरी की और यहीं से दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शुरुआत की।