फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atal leads and provides guidance: Dr. Chandramohan

अटल का नेतृत्व करता है मार्गदर्शन प्रदान : डॉ. चंद्रमोहन

Wed, 31 Dec 2025 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Atal leads and provides guidance: Dr. Chandramohan
जानी में अटल स्मृति सम्मेलन में हिस्सा लेते भाजपा नेता फोटो संवाद
जानीखुर्द। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर बुधवार को जानी ब्लॉक के सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व आज भी हमें नैतिक, सामाजिक और राजनैतिक दृष्टि से मार्गदर्शन प्रदान करता है। भाजपा नेता मनिंदरनाल सिंह ने कहा कि अटल बिहारी के अप्रतिम नेतृत्व, अलौकिक वाणी और दूरदर्शी दृष्टि ने न केवल राष्ट्र के सपनों को आकार दिया, बल्कि देशवासियों के हृदय में आशा और प्रेरणा का अविस्मरणीय दीप प्रज्वलित किया। विशिष्ट अतिथि अनुसूचित आयोग के सदस्य एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श हमारे लिए प्रेरणा है। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी और संचालन जिला मंत्री मुकेश शास्त्री ने किया। सिवालखास विधानसभा के मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला में मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। शुद्ध मतदाता सूची ही स्वच्छ लोकतंत्र की आधारशिला है। इस मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संजय त्यागी, हरीश चौधरी, ब्रजवीर सैनी, योगेंद्र कुसैडी, पंकज चौहान, लोकेंद्र सिंह, डॉ. जेवी चिकारा, राकेश कश्यप, राहुल ढड़रा, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed