{"_id":"65820652a7697b355009e305","slug":"at-kisan-ghat-ch-5000-village-people-will-go-to-pay-tribute-to-charan-singh-meerut-news-c-14-mrt1028-415224-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसान घाट पर चौ. चरणसिंह को श्रद्धांजलि देने जाएंगे 5000 गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसान घाट पर चौ. चरणसिंह को श्रद्धांजलि देने जाएंगे 5000 गांव के लोग
विज्ञापन
सरधना। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए 5000 गांवों के लोग किसान घाट पहुंचेंगे। मंगलवार को लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव बिजेंद्र सिंह ने उन्हें भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर जनसंपर्क किया।
सरधना में जनसंपर्क के दौरान पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी से लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव बिजेंद्र सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर पहुंचकर चौधरी साहब को याद किया जाएगा। यात्रा को लेकर मंगलवार को सरधना नगर में जनसंपर्क किया गया। लोकदल के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बिजेंद्र सिंह ने चर्चा की। महासचिव ने कहा कि अब बदलाव के लिए आंदोलन की जरूरत है। जिसके लिए लोकदल ही एक विकल्प है। 23 दिसंबर को स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर एक यात्रा पश्चिम उत्तर प्रदेश के पांच हजार गांवों से होकर किसान घाट पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। संवाद